
समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर में 5 साल की बच्ची की संदिग्ध स्थिति में मौत के बाद उसके शव को
नदी किनारे दफना दिया गया I घटना समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के दूधपुरा पंचायत के खराज वार्ड एक की है । मृतक की पहचान राहुल दास की पुत्री रितिका कुमारी के रूप में हुई है। मृतक की माँ का आरोप है की बच्ची की चाची और उसके परिवार ने उसकी हत्या कर दी । वहीं मृतका बच्ची की मां की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है I मंगलवार की सुबह मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मिट्टी खोदकर शव को बाहर निकाला गया है । शव गल जाने के कारण पोस्टमार्टम के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। घटना के संबंध में मृतक बच्ची की मां पूजा देवी का बताना है कि उसके पति दूसरे प्रदेश में रहते हैं और लंबे समय से घर नहीं आए हैं I वो lअपने तीन बच्चों के साथ ससुराल में रहती है । उनका आरोप है की उसकी जेठानी रीता देवी और उसके पति हिस्से पर अपना कब्जा करने के लिए अक्सर उसके साथ मारपीट करती है I पूजा देवी का बताना है कि वो मायका गई थी I इसी बीच 19 जून को सूचना मिली कि उसकी जेठानी बेटी रितिका कुमारी को जहर खिलाकर मार डाला है । घटना की जानकारी मिलने के बाद जब अपने ससुराल पहुंचीं तब गांव वालों से जानकारी मिली कि शब को दफना दिया गया है । पीड़िता का आरोप है की बच्ची की हत्या किये जाने की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं तब वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने मामले को गांव के पंचायत मे सलटा लेने की बात कही ।

वही घटना के संबंध में हसनपुर थाना अध्यक्ष का बताना है कि बच्ची की मौत की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंचीं तब तक बच्ची के शव को दफना दिया गया था I
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए हायर सेंटर भेजा गया है । मृतिका की मां के बयान के आधार पर दादा, दादी , चाचा और चाची पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गई है I आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है फिलहाल आरोपी घर से फरार है । ।









