महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पहुंचेंगे समस्तीपुर।आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, इलमासनगर में बन रहे हेलीपैड का अधिकारियों ने किया निरीक्षण।

समस्तीपुर हेडलाइन
Samastipur Headline

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क :समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत सतमलपुर आजाद चौक टोलापर रामावतार सिंह के यहां आज 24 जून को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से इलमासनगर बीके कोल्ड स्टोरेज प्रांगण हेलीपैड पर उतरेंगे, जहां से सड़क मार्ग से टोलापर रामावतार सिंह के यहां पहुंचेंगे,जहां सम्मान समारोह कार्यक्रम में भाग लेंगे,पुनः वहां से 24 अवतार धाम चकोठी मठ पहुंचकर पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। कार्यक्रम की सफलता एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई है। वहीं जिला एवं अनुमंडल स्तर के अधिकारी लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने बीके कोल्ड स्टोरेज स्थित हेलीपैड का निरीक्षण करते हुए 24 अवतार धाम चकोठी मठ का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के आगमन से लेकर प्रस्थान तक की संपूर्ण व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हेलीपैड की सुरक्षा, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, आम श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही चकोठी मठ परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती एवं निगरानी व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए।
निरीक्षण में जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा, एसडीपीओ संजय कुमार,सदर एसडीओ दिलीप कुमार,खानपुर थानाध्यक्ष शिव पूजन सहाय, वारिसनगर थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा, खानपुर अंचलाधिकारी मनीष कुमार, वारिसनगर अंचलाधिकारी धर्मेंद्र पंडित सहित कई प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें