समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

समस्तीपुर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री, 24 धाम चकोटी मठ में विष्णु यज्ञ के छठे दिन हुए शामिल।

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क :बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड स्थित 24 धाम चकोटी मठ पहुंचे, जहां उन्होंने चल रहे विष्णु यज्ञ के छठे दिन आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवान विष्णु के 24 अवतारों की प्रतिमाओं के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुरोहितों द्वारा संपन्न कराए जा रहे पूजा-अर्चना में सहभागिता की।
मुख्यमंत्री मठ परिसर में करीब 15 मिनट तक रहे। उनके साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी, स्थानीय विधायक मंजरिक मृणाल समेत जदयू और भाजपा के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
बताया गया कि विष्णु यज्ञ का आयोजन 18 जून से शुरू हुआ है, जो 29 जून तक चलेगा। श्रद्धालुओं के अनुसार, चकोटी मठ में भगवान विष्णु के 24 अवतारों की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। दावा किया जा रहा है कि इस प्रकार का यह देश का दूसरा मंदिर है। इससे पहले मध्य प्रदेश के इंदौर में भगवान विष्णु के 24 अवतारों को समर्पित मंदिर मौजूद है। वहीं, बिहार में यह अपनी तरह का पहला मंदिर माना जा रहा है।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हेलीकॉप्टर से खानपुर पहुंचे, जहां स्थानीय सांसद और जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सड़क मार्ग से चकोटी मठ पहुंचे और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए।महज 10 मिनट के बाद ही कार्यक्रम स्थल से पटना के लिए रवाना हो गया ।

Leave a Comment

और पढ़ें