क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न I संगठन सशक्तिकरण एवं किसान हितों पर हुई चर्चा I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, समस्तीपुर की जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय, समस्तीपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बिरेंद्र यादव ने की, जबकि मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष देवानंद प्रसाद यादव ‘शंकर यादव’ ने किया।
इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह ने शिरकत किया ।
बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों तथा किसान हित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने “सशक्त संगठन, समृद्ध किसान और विकसित बिहार” के संकल्प के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
बैठक के अपने संबोधन में बिहार भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह ने संगठन की मजबूती, किसानों के हितों की रक्षा एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रशांत कुमार, मनीष कुमार, पिंकी यादव, प्रभात कुमार, रिजवान हाश्मी, विकास झा, रामसगुन झा, कुमार गौरव, नन्द किशोर गुप्ता, विजय पांडे, मोहन कुमार सहित बड़ी संख्या में जिला एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें