समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी की रॉड से पीट कर की हत्या I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  : समस्तीपुर जिले के
ताजपुर थाना के हरपुर भिंडी पंचायत में एक सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से लोहे की रोड से पीट कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। ताजपुर थाना की पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना रविवार की देर रात्रि की बताई जाती है । बताया जाता है कि घर के अगल बगल के सारे लोग सो रहे थे इस दौरान आरोपी विक्की कुमार ने अपनी पत्नी सोनी देवी के सर पर लोहे  की रॉड से प्रहार कर दिया । महिला की चीख सुनकर जब तक लोग जुटते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आरोपी पति भागने के फिराक में था । लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया । पोस्टमार्टम के बाद  मृतका के मायके शव को हरपुर भिंडी गाँव लेकर  पहुँचे I तब तक मृतक महिला के ससुराल के बाकी लोग फरार हो गए थे। ग्रामीणों के द्वारा उसका अंतिम संस्कार किया गया । इस संबंध में पूर्व मुखिया सुरेंद्र राय अटल का बताना है कि युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी । घर में अक्सर विवाद होता रहता था । इसी बीच इस घटना को अंजाम दिया गया। घर में उसकी बूढ़ी माँ और एक कुंवारी बहन रहती है। उसका पिता बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है।
घटना के संबंध में मृतका के पिता सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र के बरबट्टा निवासी लाल बाबू साह का बताना है कि 3 वर्ष पूर्व अपनी बेटी की शादी हरपुर भिंडी वार्ड 11 के विक्की कुमार से किया था। विक्की कुमार भाई मैं अकेला था। उसके पिता वर्धमान में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। शादी के बाद विक्की का दिमाग कुछ खराब रहने लगा। हालांकि झाल मुरी बेचकर वह अपने परिवार का गुजारा करता था। उसकी बेटी कभी उसकी शिकायत नहीं किया करती थी। अपनी बेटी की परिवार को उजड़ते देख उसने उसकी दूसरी शादी करने का प्लान बनाया था। मलमास के बाद उसकी दूसरी शादी होनी थी। जबकि उसकी बेटी  दूसरी शादी करने के पक्ष में नहीं थी I परिवार की बात काट कर 10 दिन पहले मृतका ससुराल आई थी ।

Leave a Comment

और पढ़ें