
समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र में डबल मर्डर से इलाक़े में हड़कंप मच गया है । नामापुर दरिया पार इलाके में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी । घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर तफ़्तीश में जुट गए हैं। पुलिस ने घटना स्थल से तीन लोडेड मैग्जीन और काफ़ी संख्या में खोखा भी बरामद किया है I
वारदात के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात नामापुर दरियापार गांव में हथियारबंद बदमाशों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों की मौक़े पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। मृतकों की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के नीमा चकहैदर गाँव के संजय चौधरी के पुत्र प्रभात चौधरी और उनके साथी सन्नी कुमार के रूप में हुई है। घटना की ख़बर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई ।
इधर घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी मनोज तिवारी, एसपी अरविंद प्रताप सिंह, सदर डीएसपी-2 संजय कुमार भी मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। एफएसएल की टीम घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

सूत्रों का दावा है कि शराब कारोबार में पैसों के लेन-देन और वर्चस्व की लड़ाई को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है ।
बतातें चले की वर्ष 2023 में भी न्यायालय में पेशी के दौरान न्यायालय परिसर में प्रभात चौधरी पर जानलेवा हमला हुई थी I
फिल्हाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है I पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।









