समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

ट्रेन में सीट को लेकर एक ही परिवार को 10 से 12 लोगों ने मारकर किया जख्मी ।दो गिरफ्तार।

ट्रेन में सीट को लेकर एक ही परिवार को 10 से 12 लोगों ने मारकर किया जख्मी ।दो गिरफ्तार।

 

एंकर :समस्तीपुर में पवन एक्सप्रेस के जनरल कोच में सीट विवाद को लेकर चलती ट्रेन में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के साथ 10 से 12 लोगों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही समस्तीपुर जीआरपी सक्रिय हुई और ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित परिवार के आवेदन पर जीआरपी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पीड़ित शरद पाठक ने बताया कि उनका परिवार मुंबई में रहता है और जयनगर से मुंबई जाने के लिए पवन एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था। टिकट कन्फर्म न होने के कारण वे जनरल बोगी में सवार हुए थे। यात्रा के दौरान सीट पर बैठने को लेकर कुछ यात्रियों से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।घायलों की पहचान मधुबनी जिले के क्योटा गांव निवासी रंजीत पाठक, बेटा शरद पाठक (18), बेटी खुशी पाठक (14), दूसरी बेटी पलक पाठक और पत्नी संगीता पाठक के रूप में हुई है। सभी घायलों का समस्तीपुर सदर अस्पताल में इलाज कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

शरद पाठक के अनुसार, विवाद बढ़ने पर करीब 10 से 12 लोगों ने उनके परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की, जिससे पांच लोग घायल हो गए। इस दौरान अन्य यात्रियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया और मामले की सूचना समस्तीपुर जीआरपी को दी गई।

सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर पहले से तैनात हो गई। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही पुलिस ने मारपीट में शामिल 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अन्य आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई कर रही है।

जीआरपी ने सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। इसके बाद पीड़ित रंजीत पाठक के लिखित आवेदन के आधार पर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।जीआरपी थाना अध्यक्ष बलवीर कुमार ने बताया कि पवन एक्सप्रेस से मुंबई जा रहे एक परिवार के साथ सीट को लेकर मारपीट की घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

 

Leave a Comment

और पढ़ें