समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

रामजानकी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में नवजात की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया ।दो एएनएम पर लापरवाही का लगाया आरोप ।

रामजानकी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में नवजात की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया ।दो एएनएम पर लापरवाही का लगाया आरोप ।

समस्तीपुर हेडलाइन

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क: समस्तीपुर स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक नवजात की मौत के बादपरिजनों ने जमकर हंगामा किया । परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की एएनएम की लापरवाही से नवजात की जान गई है । पुरी घटना समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की है जंहा आज एक नवजात की मौत हो गई। मृत नवजात की मां उजियारपुर प्रखंड के चांदचौर मथुरापुर निवासी कोमल कुमारी हैं, जिन्हें सोमवार को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिजेरियन ऑपरेशन के बाद बच्चे का जन्म हुआ और परिजनों के अनुसार उस समय बच्चा स्वस्थ बताया गया था।
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अचानक नवजात की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में आक्रोश जताते हुए ड्यूटी पर तैनात दो एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि नवजात की समुचित निगरानी और देखभाल नहीं की गई, जिससे उसकी जान चली गई।वहीं अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राणा विश्वविजय सिंह ने बताया कि नवजात पहले से आरडीएस (Respiratory Distress Syndrome) जैसी गंभीर समस्या से पीड़ित था। मेडिकल टीम लगातार उसका इलाज कर रही थी। उन्होंने कहा कि परिजनों की शिकायत के आधार पर ड्यूटी पर मौजूद एएनएम से स्पष्टीकरण मांगा गया है और मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें