क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

महान स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व सत्यनारायण सिन्हा की 127 वीं जयंती के अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन I 

 
समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर के स्व सत्य नारायण सिंह नगर भवन परिसर में महान स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व सत्यनारायण सिन्हा की 127 वीं जयंती के अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।
इस मौके पर बिहार सरकार के परिवहन मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री दामोदर रावत , मेयर अनीता राम , समस्तीपुर विधायक अश्वमेघ देवी  , रोसड़ा विधायक वीरेंद्र पासवान  , डीएम रोशन कुशवाहा ,एसपी अरविंद प्रताप सिंह सहित विभिन्न राजनितिक और सामाजिक संगठन के लोगों ने परिसर में बने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया I उसके बाद परिसर में 
तैल्य चित्र पर माल्यार्पण किया। राज्य सरकार के द्वारा इसे राजकीय समारोह का दर्जा दिया है ,लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से मजह औपचारिकता निभाई गई। प्रचार प्रसार के आभाव में इस राजकीय समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि और लोगों की उपस्थिति नगण्य थी। 
स्व सत्य नारायण सिंह के जयंती के मौके पर उनके परिवार के सदस्य और लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास  ) के जिलाध्यक्ष अनुपम सिंह हीरा के साथ साथ एनडीए घटक दल के नेताओं ने नगर निगम पर उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाया है I 
उनका कहना है कि जिले में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर , डॉ भीम राव अम्बेडकर और स्व सत्य नारायण सिंह की जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाता है I 
समस्तीपुर जिले के विकास में  स्व सत्य नारायण सिंह
 बड़ा योगदान रहा है I  लेकिन जिला प्रशासन ख़ास तौर पर नगर निगम के द्वारा उनकी उपेक्षा की जा रही है I उनके नाम पर बने टाउन हाल की स्थिति पूरी तरह जर्जर हो चुकी है I नगर भवन परिसर को नगर निगम प्रशासन के द्वारा डंपिंग यार्ड बना दिया गया है I
इसको लेकर  स्व सत्य नारायण सिंह परिषद के सदस्यों के द्वारा जिला प्रशासन और निगम का ध्यान आकृष्ट कराया गया है I लेकिन प्रशासन पूरी तरह उदासीन बनी हुई है I आज राजकीय समारोह भी नगर भवन के बजाय परिसर में पंडाल निर्माण कर महज औपचारिक पूरी की गई है I परिषद के सदस्यों ने चेतावनी दी है कि अगर इस दिशा में जिला प्रशासन की तरह से पहल नहीं की गई तो आगे धरना- प्रदर्शन किया जाएगा I 
वही इस मामले पर बिहार सरकार में परिवहन मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री दामोदर रावत ने कहा है की इस संबंध में निगम की मेयर से बात हुई है उन्होंने  ससमय समस्या के समाधान का भरोसा दिया है I 

Leave a Comment

और पढ़ें