महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I 

डीबीटी के माध्यम राज्य के 97 लाख 84 हजार लाभार्थियों के बैंक खाते में मिले 1423.94 करोड़

डीबीटी के माध्यम राज्य के 97 लाख 84 हजार लाभार्थियों के बैंक खाते में मिले 1423.94 करोड़

समस्तीपुर हेडलाइने डेस्क :बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत शुक्रवार को राज्य के 97.84 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹1,423.94 करोड़ की पेंशन राशि ट्रांसफर कर दिया है। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी गई।

सरकार द्वारा जारी की गई राशि में तीनों राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के जून 2026 माह की पेंशन, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) की तीनों पेंशन योजनाओं के मई और जून 2026 की पेंशन राशि शामिल है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित संकल्प हॉल में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, मंत्री बिजेंद्र यादव, श्वेता गुप्ता समेत कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

हर महीने की 10 तारीख को मिलेगी पेंशन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों को हर महीने की 10 तारीख को डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में ₹1,100 की पेंशन राशि मिले। उन्होंने कहा कि अब पेंशन भुगतान की व्यवस्था नियमित और पारदर्शी बना दी गई है, जिससे वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।

पेंशन राशि ₹400 से बढ़ाकर ₹1,100 की गई

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि ₹400 प्रति माह से बढ़ाकर ₹1,100 प्रति माह कर दी है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को अधिक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र व्यक्ति किसी भी स्थिति में योजना से वंचित न रहें। इसके लिए जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाकर नए पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ा जा रहा है।

‘पेंशन दिवस’ के रूप में मनाई जाती है हर 10 तारीख

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में हर महीने की 10 तारीख को ‘पेंशन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के साथ मजबूती से खड़ी है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ‘सहयोग कार्यक्रम’ के दौरान गांव-गांव जाकर यह पता करें कि कोई पात्र व्यक्ति पेंशन योजना से वंचित तो नहीं है। यदि कोई जरूरतमंद छूट गया है तो उसे तुरंत योजना से जोड़ने की कार्रवाई की जाए।

Leave a Comment

और पढ़ें