समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

मुफस्सिल थाना परिसर में 22 मामलों में जब्त 6 हज़ार लीटर से अधिक अवैध शराब का किया गया विनष्टीकरण I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  : समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को मुफस्सिल थाना के 22 कांडों में जब्त कुल 6,383 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया। इसमें 6,338 लीटर विदेशी शराब और 44.5 लीटर देसी शराब शामिल थी। पूरी प्रक्रिया न्यायालय के निर्देशों और सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप मजिस्ट्रेट, उत्पाद विभाग और मुफस्सिल थाना के अधिकारियों की मौजूदगी में की गई । इस विनष्टीकरण की कार्रवाई के दौरान अंचलाधिकारी आदित्य शंकर मजिस्ट्रेट के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, इंस्पेक्ट समीर कुमार तथा मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह भी मौजूद थे। अधिकारियों की निगरानी में शराब का विनष्टीकरण पारदर्शी तरीके से कराया गया। उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जब्त शराब का समय-समय पर न्यायालय के आदेश और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार विनष्टीकरण किया जाता है।

Leave a Comment

और पढ़ें