महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I 

स्कूल जा रही छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या । जांच में जुटी पुलिस ।

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के केजिया मंगल स्थान के पास  स्कूल जा रही एक छात्रा की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि छात्रा को तीन गोलियां मारी गईं , जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतका की पहचान केजिया वार्ड संख्या-14 के उमेश ठाकुर की पुत्री सोनम कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई  I घटना की ख़बर फैलते ही बड़ी संख्या में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है ।
घटना की सूचना मिलते ही वैनी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है । पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी है। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि, पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान कर उसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें