महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I 

पेपर लीक के विरोध में आइसा का मशाल जुलूस I बिहार बंद सफल बनाने की अपील I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  : विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं के विरोध, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने, आंदोलन के दौरान गिरफ्तार छात्रों-युवाओं की रिहाई, छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, एनटीए को भंग करने, एनपीए को रद्द करने तथा छात्र आंदोलनों पर पुलिसिया कार्रवाई बंद करने की मांग को लेकर बिहार बंद की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को आइसा (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) के बैनर तले समस्तीपुर में मशाल जुलूस निकाला गया।
जुलूस का नेतृत्व आइसा के जिला अध्यक्ष लोकेश कुमार, जिला सचिव लोकेश राज एवं जिला उपाध्यक्ष दीपक यादववंशी ने किया। मशाल जुलूस शहर के मालगोदाम चौक से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए स्टेशन चौक स्थित गांधी स्मारक पहुंचा, जहां जोरदार नारेबाजी के बाद सभा आयोजित की गई।

Leave a Comment

और पढ़ें