महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I 

बिहार बंद के मद्देनजर समस्तीपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट । कलेक्ट्रेट सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर मैजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती ।

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : नीट पेपर लीक मामले को लेकर बिहार बंद के मद्देनजर समस्तीपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कलेक्ट्रेट, सरकारी कार्यालयों, रेलवे स्टेशन तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर मैजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है।
डीएम रोशन कुशवाहा और एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। गुरुवार देर रात सभी एसडीओ, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्षों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।
पुलिसकर्मियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं। सभी थानों को अलर्ट पर रखते हुए लगातार गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। वहीं, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी को सक्रिय रखा गया है।
बिहार बंद को देखते हुए समस्तीपुर जंक्शन सहित रेलवे परिसरों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आरपीएफ, जीआरपी और खुफिया एजेंसियां स्टेशन और ट्रेनों में विशेष निगरानी रख रही हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन हिंसा, तोड़फोड़ या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Comment

और पढ़ें