महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I 

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में सभी निर्वाचन साक्षरता क्लब में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में जिले में सभी निर्वाचन साक्षरता क्लब में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया  I  इस क्रम में महिला कॉलेज, समस्तीपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई I कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा , उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया । इस मौके पर महिला महाविद्यालय के प्राचार्य के द्वारा सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ, पौधा एवं शॉल देकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने उपस्थित छात्राओं को निर्वाचन के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया उन्होने कहा कि निर्वाचक सूची में 17 वर्ष की आयु में भी नाम जोड़ने का आवेदन दिया जा सकता है। 18 वर्ष पूरे होने पर आपका नाम निर्वाचक सूची में दर्ज हो जाएगा।
इस अवसर पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 133 समस्तीपुर-सह-उप विकास आयुक्त ने कहा कि इस विधान सभा में सभी बी०एल०ओ० कार्यरत है किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।
उप निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन साक्षरता क्लब के कार्यों एवं उसके उद्देश्यों को विस्तारपूर्वक बताया। मंच का संचालन अवर निर्वाचन पदाधिकारी, दलसिंहसराय, रवि रंजन कुमार ने की।
निर्वाचन साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्राओं के बीच “क्विज प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 35 छात्राओं द्वारा भाग लिया गया, जिसमें से प्रथम स्थान कुमारी रूपा , द्वितीय आकृति चौधरी, तृतीय – लक्ष्मी कुमारी, चतुर्थ-काजल कुमारी, पंचम् रश्मि राज, एवं षष्ठ्म- रूखसार प्रवीण को घोषित किया गया। विजेताओं को उप विकास आयुक्त सुर्य प्रताप सिंह के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित एवं उत्साहवर्द्धन किया गया ।

Leave a Comment

और पढ़ें