महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I 

बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर आर. बी. कालेज, दलसिंहसराय के शिक्षकेतर कर्मचारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरुआत l 

समस्तीपुर हेडलाइन  डेस्क  : बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर पन्द्रह सूत्री मांगों को लेकर आज से आर. बी. कालेज, दलसिंहसराय के शिक्षकेतर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का आगाज किया है। महाविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रभात रंजन एवं सचिव वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में हड़ताल अग्रसर है। कर्मचारियों के पन्द्रह सूत्री मांगों में पूर्व समर्पित ज्ञापनों सहित लिखित सी बिन्दुओं का क्रियान्वयन करने, प्रोन्नति प्रभार दिये गये कर्मियों का प्रोन्नति वेतन का निर्धारण महाविद्यालय को भेजते हुए भुगतान सुनिश्चित करने, शेष बचे कर्मियों को पदस्थापना सुनिश्चित करने, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में अहर्ता प्राप्त कर्मियों को रिक्त पदों पर प्रोन्नति प्रभार देने,लोक भवन पटना द्वारा पारित नियम/ परिनियम का अनुपालन सुनिश्चित करने, चतुर्थ चरण के कर्मियों का सप्तम वेतन का वेतांतर का भुगतान करने, न्यायालय से न्याय प्राप्त कर्मियों को न्ययादेश के आलोक में लाभ प्रदान करने, नियम/ परिनियम एवं तथ्यों से परे संचिकाओं का निष्पादन कर कर्मचारियों का आर्थिक एवं मानसिक दोहन- शोषण पर नियमानुसार कार्रवाई करने, महाविद्यालय में प्रधान लिपिक सामान्य/लेखा को प्रशाखा पदाधिकारी नामित करने, सभी स्थानांतरित कर्मियों का किया गया स्थानांतरण वापस करने, कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का बकाये मंहगाई भत्ते का अविलम्ब पूर्ण भुगतान करने, सेवा निवृत्त कर्मियों का नियमों के विपरीत की गई कटौती वापस करते हुए सेवांत लाभ का भुगतान करने, न्यायालय के आदेश के विपरीत प्रोन्नति में तिथियों की हेराफेरी का तुरंत सुधार करने,एमएसीपी का निर्धारण करने, सभी कार्यरत एवं अवकाश प्राप्त कर्मियों का ससमय वेतन भुगतान करने सहित अन्य मांगे शामिल हैं। हड़ताल के दौरान महाविद्यालय की सभी कक्षाएं, सभी कार्यालय, पुस्तकालय एवं प्रायोगिक परीक्षाएं पूर्णतः बंद रहे। मौके पर कर्मचारी शत्रुघ्न साह,मलय कुमार, रामचंद्र सिंह,विजय कुमार, पांचू राम, अंकित मिश्रा आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें