क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

करंट लगने से मानव बल की मौत I साजिश का आरोप लगाकर परिजनों ने शव के साथ किया सड़क जाम I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर में बिजली विभाग में कार्यरत मानव बल राहुल की सोमवार को करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को पटेल मैदान गोलंबर पर रखकर सड़क जाम कर दिया । सड़क जाम कर रहे परिजन जमीनी विवाद में साजिश के तहत हत्या कराने का आरोप लगा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे । मृतक के परिजनों का आरोप है कि सोमवार को करीब 10 बजे राहुल को किसी व्यक्ति का फोन आया, जिसके बाद वह ड्यूटी के लिए चीनी मिल चौक के समीप स्थित एक ट्रांसफार्मर पर काम करने पहुंचा। इसी दौरान अचानक बिजली आपूर्ति चालू हो गई और वह करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे राहुल को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राहुल की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने अस्पताल में समुचित व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाया और बाद में शव को पटेल मैदान गोलंबर पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति से उनका लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। उनका कहना है कि उसी विवाद के कारण साजिश रचकर राहुल की हत्या कराई गई है। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपित की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। हंगामे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल पटेल मैदान गोलंबर पहुंचा और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर शव का पोस्टमार्टम कराने का प्रयास किया। इस संबंध में सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस परिजनों को समझाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करा रही है। उन्होंने कहा कि परिजनों से आवेदन मिलने के बाद लगाए गए सभी आरोपों और करंट लगने की घटना, दोनों पहलुओं की गंभीरता से जांच की जाएगी। जांच के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें