महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I 

घोड़ा खोलने से मना किया तो बदमाशों ने चलाई गोली I मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी ।

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर बिशनपुर गांव में सोमवार दोपहर घोड़ा खोलने के विवाद को लेकर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की I अचानक हुई फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। हालांकि इस  घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से चार खोखा बरामद किया है। घटना के संबंध में शादी विवाह के मौके पर लवली बाहुबली रथ चलाने वाले अमरनाथ राय ने बताया कि उनके घर के सामने उनका घोड़ा बंधा हुआ था । इसी दौरान जितवारपुर के ही फरपुरा निवासी राजू राय और रंजन राय अचानक पहुंचे और उनका घोड़ा खोलने लगे I जब उन्होंने घोड़ा खोलने से मना किया तब दोनों ने गोली चला दी l हालांकि गोली उन्हें नहीं लगी I गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को इकठ्ठा होते देख  दोनों मौके से फरार हो गए I बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पीड़ित का आरोप है कि घोड़ा खोलने के दौरान बदमाशों ने 50000 रुपये रंगदारी की भी मांग की। उधर गोलीबारी की इस घटना के बाद बिशनपुर और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है I घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया है और मामले की जांच में जुट गई है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत कुमार का बताना है कि गोलीबारी की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची थी। घटना के पीछे लेनदेन का विवाद सामने आ रही है I हालांकि घोड़ा मालिक द्वारा दो लोगों को आरोपित किया गया है I साथ ही 50000 रुपये रंगदारी मंगाने की बात की कहीं गई है I पूरे मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Leave a Comment

और पढ़ें