ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I  बैंक ऋण में धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार I व्यवसाय के नाम पर लिया था 19.28 लाख का लोन I 

शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने पकड़ा I पंचायत के फैसले के बाद पति की मौजूदगी में कराई शादी I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र से एक अनोखा मामला सामने आया है। जंहा अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक शादीशुदा युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई I पंचायत के फैसले पर दोनों की शादी करा दी गई। हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान महिला का वर्तमान पति भी मौके पर मौजूद रहा।जानकारी के अनुसार, खगड़िया निवासी अनुराधा कुमारी ने करीब डेढ़ वर्ष पहले सिंघिया खुर्द स्थित एएनएम कॉलेज में नर्सिंग कोर्स में दाखिला लिया था। इसी दौरान कॉलेज के स्टाफ मनोहर कुमार से उनकी नजदीकियां बढ़ीं और करीब छह महीने पहले दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। बताया जाता है कि मनोहर पहले से शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। इधर, अनुराधा का ताजपुर थाना क्षेत्र के चकपहाड़ निवासी पन्नालाल यादव से भी वर्षों पुराना प्रेम संबंध था। पन्नालाल भी शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं।
बताया जाता है कि अनुराधा और पन्नालाल की पहचान करीब 10 वर्ष पहले खगड़िया के एक स्कूल में हुई थी, जहां पन्नालाल शिक्षक थे और अनुराधा पढ़ाई करती थीं। समय के साथ दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। बाद में पन्नालाल की शादी हो गई और वह अपने गांव लौट आया, लेकिन दोनों का संपर्क पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ। बीती रात पन्नालाल अनुराधा से मिलने उसके गांव पहुंचा था। दोनों बातचीत कर रहे थे, तभी ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया और पकड़ लिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर गांव में पंचायत बुलाई गई, जिसमें दोनों पक्षों की बात सुनी गई। पंचायत में लंबी चर्चा के बाद दोनों की शादी कराने पर सहमति बनी। इसके बाद अनुराधा के पति मनोहर कुमार की मौजूदगी में अनुराधा और पन्नालाल की शादी करा दी गई। घटना के बाद यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, इस मामले में पंचायत के निर्णय की कानूनी वैधता और पहले से हुए वैवाहिक संबंधों की स्थिति को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Comment

और पढ़ें