महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I 

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित अधिनायक अनुदेशक परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की तैयारियों की समीक्षा l 

समस्तीपुर हेडलाइन  डेस्क  : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा 29 जुलाई को आयोजित होने वाली अधिनायक अनुदेशक प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक
अरविंद प्रताप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से समाहरणालय सभागार में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में परीक्षा की प्रशासनिक एवं सुरक्षा संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं, पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए तथा असामाजिक तत्वों एवं कदाचार फैलाने वाले व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। उन्होंने परीक्षा अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा अभ्यर्थियों के सुगम एवं सुरक्षित प्रवेश-निकास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिले में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में कुल 6,576 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा के सफल संचालन हेतु 3 उड़न दस्ता दल, 8 जोनल दंडाधिकारी तथा 14 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है।
गठित तीन उड़न दस्ता दलों में क्रमशः नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश, बंदोबस्त पदाधिकारी विजय कुमार तथा जिला पंचायत राज पदाधिकारी विष्णु देव मंडल को प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी उड़न दस्ता दलों को परीक्षा अवधि के दौरान नियमित रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने का दायित्व सौंपा गया है।
बैठक में उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) राजेश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर , सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक उपस्थित थे। बैठक में परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा आयोग द्वारा निर्धारित मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें