
समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में एक किशोर ने दुपट्टा से लटक कर ख़ुदकुशी कर ली । मृतक की पहचान दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के पोखरा गांव निवासी अनिल महतो के 14 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में की गई है । सत्यम अपने नाना रामभरोस महतो के पास रहता था। घटना की सूचना पर रोसड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है । घटना के संबंध में मृतक के नाना रामभरोस महतो का बताना है कि उनका नाती बचपन से ही उनके साथ रहता था। सत्यम के पिता अनिल और उनकी मां मुंबई में मजदूरी का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि सिंघिया नरहन में नाग पंचमी को लेकर मेला लगा हुआ था। सत्यम मेला देखने के लिए अपने माता-पिता से पैसा मांग रहा था। उसके पिता ने फोन पर रुपया भेजने को लेकिन पैसा नहीं भेजा I इसके बाद उन्होंने अपने नाती को मेला देखने के लिए अपने पास से 300 रुपए दिए थे। जिसके बाद वह मेला देखने चला गया। और वो अपने खेत पर काम करने निकल गए । जब यह देर शाम खेत से वापस लौटे तो देखा उनका नाती घर के बल्ली से नानी के दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका हुआ था । हल्ला करने पर आसपास के लोग पहुंचे और उसे नीचे उतर गया। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
इस संबंध में रोसड़ा डीएसपी संजय सिन्हा का बताना है कि फंदे से लटक कर किशोर ने जान दी है । परिवार के लोगों का बताना है कि उसके पिता बाहर रहते हैं I किशोर ने उनसे पैसे की मांग की थी। लेकिन पैसा नहीं मिला। जिस कारण से युवक फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली है । शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।









