क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

शराब पीकर स्कूल पहुंचे शिक्षक की गिरफ्तारी के बाद हुआ निलंबित। छात्रों से दुर्व्यवहार का भी आरोप । जांच के दौरान 25 मिलीग्राम अल्कोहल की हुई थी पुष्टि ।

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरपुर बरहेता में पदस्थापित शिक्षक अविनाश चंद्र को शराब के नशे में विद्यालय आने और छात्रों के साथ अनुचित व्यवहार के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी (स्थापना) कार्यालय ने बुधवार को आदेश जारी किया। जारी आदेश के अनुसार शिक्षक के शराब पीकर विद्यालय आने की शिकायत विभाग को प्राप्त हुई थी। मामले की जांच प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सरायरंजन से कराई गई थी। जांच प्रतिवेदन में आरोपों की पुष्टि होने के साथ शिक्षक के शरीर में 25 मिलीग्राम अल्कोहल पाए जाने की बात कही गई है। जांच में यह भी उल्लेख किया गया कि शिक्षक द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ एक शिक्षक के आचरण के प्रतिकूल व्यवहार किया गया।
आदेश में कहा गया है कि शिक्षक का यह कृत्य बिहार विद्यालय अध्यापक नियमावली-2023 तथा बिहार सरकारी सेवक आचरण नियमावली-1976 के प्रावधानों का उल्लंघन है, जिससे विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं।इन तथ्यों के आधार पर बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली-2005 के तहत अविनाश चंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र, सिंधिया निर्धारित किया गया है तथा नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि शिक्षक के विरुद्ध अलग से आरोप-पत्र गठित किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें