
समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर में गाय बांधने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई I जिसमें एक पक्ष के लगभग छह लोग बुरी तरह जख्मी हो गया । स्थानीय लोगों की मदद से सभी जख्मी को इलाज के लिए विभूतिपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है I घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।
घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कोरवड्डा टभका वार्ड 5 की है । जहां पूर्व से चले आ रहे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें एक पक्ष के छह लोग बुरी तरह जख्मी हो गए I वही मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।
जख्मी की पहचान सोनू कुमार, मंजू देवी ,आरती कुमारी, सुनीता देवी ,श्रवण कुमार और नागेश्वर महतो के रूप में हुई है । घटना के संबंध में जख्मी नागेश्वर महतो बताता है कि गाय बांधने को लेकर विवाद हुआ था I दूसरे पक्ष के लोगों का बताना है कि विवादित जमीन उनकी है I इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई लेकिन पंचायत में प्रथम पक्ष के द्वारा कोई कागजात पेश नहीं किया गया I उस जमीन पर जब वो गाय बाँध रहे थे तभी उन लोगों के द्वारा लाठी डंडे से हमला कर सभी को जख्मी कर दिया ।









