क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

कार से भारी मात्रा में शराब बरामद I चालक मौके से फरार I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  : समस्तीपुर के नगर थाना  पुलिस ने शुक्रवार की शाम एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। पुलिस को देखकर कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस जब्त वाहन के मालिक और चालक की पहचान में जुट गई है I जानकारी के अनुसार, मोक्षधाम के समीप बाइपास सड़क पर 112 पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक कार चालक पुलिस को देखकर वाहन लेकर  भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसका पीछा शुरू किया I कुछ दूर आगे कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस जब कार के पास पहुंची तो वह लॉक थी। इसकी सूचना नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद कार का लॉक खोलने के लिए मिस्त्री को बुलाया गया। कार खुलते ही पुलिसकर्मियों को अंदर शराब और बीयर की कई कार्टन दिखाई दीं। कार की डिक्की भी शराब की कार्टन से भरी हुई थी। पुलिस ने शराब को जब्त करने के साथ कार को कब्जे में लेकर नगर थाना पहुंचाया। जब्त कार का निबंधन नंबर बीआर-07-एजे-0403 बताया है। पुलिस फिलहाल बरामद शराब की गिनती और कुल मात्रा का सत्यापन कर रही है। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले में मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार कार चालक के साथ ही शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।

Leave a Comment

और पढ़ें