क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

बाइक और ट्रक के बीच हुई टक्कर में होम्योपैथिक डॉक्टर समेत 2 की मौत । तीसरे की हालत नाजुक । 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया चौक के पास देर रात ट्रक और बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में होम्योपैथिक चिकित्सा व एक लैब टेक्नीशियन की दर्दनाक मौत हो गई । जबकि इस घटना में एक अन्य व्यक्ति भी जख्मी है जिसका इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है। मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एकडारा गांव  निवासी होम्योपैथिक डॉक्टर गौतम कुमार के रूप में की गई है। जबकि दूसरा चचाही भरपुर गांव के रहने वाले 22 वर्षीय लैब टेक्नीशियन देवनारायण सिंह के पुत्र कुणाल कुमार
के रूप में की गई है। जबकि घटना में एक अन्य व्यक्ति भी जख्मी है जिसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
घटना के संबंध में मृतक लैब टेक्नीशियन के भाई प्रदीप कुमार ने बतलाया कि उनके भाई का लैब दलसिंहसराय के प्रखंड कार्यालय रोड में है। रात वह अपना लैब बंद करने के बाद विभूतिपुर के ही होम्योपैथिक डॉक्टर गौतम कुमार एवं एक अन्य व्यक्ति के साथ एक ही मोटरसाइकिल से वापस विभूतिपुर आ रहे थे। इसी दौरान सिंघिया के पास एक ट्रक ने तीनों को कुचल डाला। इस घटना में होम्योपैथिक डॉक्टर गौतम कुमार जो विभूतिपुर के ही पंचवटी चौक पर होम्योपैथिक क्लिनिक चलाते थे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गौतम को उपचार के लिए ले जाने के दौरान मौत हुई वहीं तीसरे का उपचार अभी समस्तीपुर शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उधर घटना की सूचना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच को हराम बच गया लोगों ने घटना की जानकारी विभूतिपुर थाने की पुलिस को दी है मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए रविवार सुबह सदर अस्पताल भेजा है।
ग्रामीणों ने बतलाया कि गौतम कुमार विभूतिपुर के पंचवटी चौक पर पिछले करीब 20 सालों से होम्योपैथिक दवा की क्लीनिक चलाते थे उनके क्लीनिक में लोगों का अच्छा खासा आना-जाना था। इस घटना के बाद लोगों के बीच मातम का माहौल व्याप्त है।
विभूतिपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक और बाइक के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हुई है तीसरे का उपचार चल रहा है दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है दोनों शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। ‌ घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें