क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

समस्तीपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की हुई शुरुआत l डीएम ने हरि झंडी दिखाकर तिरंगा साइकिल रैली को किया रवाना।

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत को लेकर रविवार को शहर में तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। डीएम रोशन कुशवाहा ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत का राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ अपने 150 वर्ष पूरे कर रहा है। इसी गौरवशाली थीम पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्र गौरव की भावना को और अधिक प्रबल बनाना है। यह अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन की ओर से इस बार अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखकर जनभागीदारी का रूप देने की कोशिश की जा रही है। इसमें छात्र-छात्राओं, युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
तिरंगा साइकिल रैली कलेक्ट्रेट से निकलकर शहर के अलग-अलग मार्गों से गुजरी। इस दौरान ‘वंदे मातरम्’ गीत ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। रैली में शामिल लोगों ने अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। स्कूली बच्चों ने भी कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया। रैली के दौरान लोगों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए और देशभक्ति का संदेश दिया।अभियान के माध्यम से प्रशासन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक घरों पर तिरंगा फहराना और आम लोगों को राष्ट्रीय पर्व से जोड़ना है।

 

Leave a Comment

और पढ़ें