क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

कृषि विश्वविद्यालय और आईपीएल फाउंडेशन में करार

समस्तीपुर  हेडलाइन  डेस्क  : समस्तीपुर के पूसा स्थित डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय और इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) की सीएसआर शाखा आईपीएल फाउंडेशन, नई दिल्ली के बीच गुरूवार को टिकाऊ कृषि, क्षमता विकास, जलवायु परिवर्तन और अन्य क्षेत्रों में कार्य करने एवं छात्रों के लिए अमृत इंटर्नशिप शुरू करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया। कुलपति डॉ.पीएस पाण्डेय की मौजूदगी में आयोजित समझौता पत्र हस्ताक्षर पर विवि की ओर से कुलसचिव डॉ.पीके प्रणव और आईपीएल की ओर से वरिष्ठ सलाहकार एवं सेवानिवृत आईएएस डॉ.राजीव रंजन ने हिस्सा लिया।
इस समझौते के तहत, आईपीएल विश्वविद्यालय को टिकाऊ कृषि-इनपुट, जलवायु परिवर्तन, क्षमता विकास, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, प्राकृतिक खेती और पोटाश के कुशल उपयोग पर सहयोग देगा। इसके अलावा इस समझौते के तहत संयुक्त अनुसंधान, स्थान-विशिष्ट तकनीकों का विकास, किसानों का प्रशिक्षण और छात्रों का क्षमता निर्माण करेगा।
एमओयू की मुख्य विशेषता अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम है। इसके तहत, रावे (ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव) कार्यक्रम के दौरान आरपीसीएयू के 50 छात्रों को अमृत इंटर्न के रूप में लिया जाएगा। प्रत्येक इंटर्न को 6,000 रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेंड मिलेगा और आईपीएल के विशेषज्ञो की टीम छात्रो की मोनटरिंग, निगरानी और मूल्यांकन करेगी। मौके पर कुलपति डॉ.पीएस. पाण्डेय ने कहा कि यह साझेदारी विवि के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है। यह एमओयू विवि के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें