समस्तीपुर पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत ।बोले जैविक खेती की ओर बढ़े किसान ।
समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क: समस्तीपुर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राम सुमिरन सिंह को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार समस्तीपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद यादव ने की।सम्मान समारोह के दौरान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने मिथिला की संस्कृति के अनुसार राम सुमिरन सिंह को अंगवस्त्र, पाग और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इससे पूर्व वंदे मातरम् गीत के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह ने कहा कि समस्तीपुर में अपने लोगों के बीच सम्मानित होना उनके लिए गर्व की बात है। किसान मोर्चा की जिम्मेदारी मिलने के बाद वह इसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा को मजबूत करने के साथ-साथ बिहार के किसानों की बदहाल स्थिति में सुधार के लिए भी काम किया जाएगा।उन्होंने कहा कि वह गांव-गांव जाकर किसानों से मिलेंगे और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास करेंगे। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी किसानों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि किसान इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकें।
राम सुमिरन सिंह ने कहा कि किसानों को उनका उचित सम्मान और अधिकार मिले, इसके लिए किसान मोर्चा लगातार संघर्ष करता रहेगा।कार्यक्रम में भाजपा उत्तरी के जिलाध्यक्ष नीलम सनी, दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा समेत पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेबाइट: बीरेन्द्र यादव,जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा









