क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

समस्तीपुर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रीमियर ब्रांच का हुआ उद्घाटन

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (भारत सरकार का उपक्रम) के प्रीमियर ब्रांच का उद्घाटन हुआ। यह नया ब्रांच मोहनपुर रोड पर चंदना पेट्रोल पंप के निकट स्थित है।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पटना जोन के अंचल प्रमुख गुणा नंद गामी एवम समस्तीपुर क्षेत्र प्रमुख प्रेम रंजन कुमार ने शिरकत किया । इस मौके पर शाखा प्रबंधक आशुतोष कुमार भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अंचल प्रमुख गुणा नंद गामी ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में निवेश, उत्पादन, रोजगार और आय को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। जिसमे मुद्रा योजना, एम एस एम ई, गृह ऋण, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री विश्कर्मा योजना, सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों, एफपीओ, स्वर्ण ऋण एवं क्षेत्र आधारित विकास योजनाओं के वित्तपोषण पर जोर दिया जा रहा है । साथ ही ग्रामीण भंडारण गोदामों और कोल्ड स्टोरेज बनाने हेतु आकर्षक ब्याज़ दर पर ऋण उपलब्ध करना बैंक कि प्राथमिकता मे है।
क्षेत्र प्रमुख प्रेम रंजन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बैंक सूक्ष्म एवं लघु व्यवसईयो को आगे बढ़ाने हेतु मुद्रा ऋण, नारी शक्ति योजना मे महिला उधमियों के लिए ऋण कि सुविधा आकर्षक ब्याज़ दरो पर उपलब्ध है। चिकिस्ता से जुरे उधमियों एवं डॉक्टर के लिए बैंक यूनियन आयुष्मान नाम से विशेष योजना मे ऋण दे रहा है।
वही शाखा प्रबंधक आशुतोष कुमार ने कहा कि यह प्रीमियर ब्रांच आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से लैस होगा और क्षेत्र के लोगों को बेहतर वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का यह नया कदम समस्तीपुर क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक और मील का पत्थर साबित होग I

Leave a Comment

और पढ़ें