
समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर के जितवारपुर स्थित प्रभात पुस्तकालय के सभागार में कवि यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्ति शिक्षक राम आशीष राय और संचालन शिक्षक रामबालक राय ने किया।
इस अवसर पर उपस्थित साहित्यकारों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में स्कूली छात्रों द्वारा भी उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए काव्य पाठ भी किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने कवि यदुनंदन रसिक के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए साहित्य, समाज और संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया।
वहीं इस मौके पर प्रभात पुस्तकालय 2.0 को पुनर्जीवित करने हेतु सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि कविवर यदुनंदन रसिक ने अपनी रचनाओं के माध्यम से मानवीय संवेदना, सामाजिक सरोकार और लोक संस्कृति को अभिव्यक्ति दी। उनकी साहित्यिक रचनाएं आज भी पाठकों और नई पीढ़ी को प्रेरणा देती हैं।
कार्यक्रम में प्रो. दिनेश कुमार यादव,प्रो. उमाशंकर विद्यार्थी, विभागाध्यक्ष, अंग्रेजी विभाग, समस्तीपुर महाविद्यालय , राम शोभित राय , डी डी ओ कृष्ण कुमार, रजनीश कुमार,प्रधानाध्यापक विजय राय, अभियंता हरे कृष्णा रजक, निशांत कुमार राजकुमार राय वशिष्ठ, दिवाकर कुमार
सहित जितेन्द्र राय, श्री सुरेन्द्र पंडित, उमेश राय,साधना कुमारी, समता कुमारी एवं अन्य साहित्यप्रेमियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं ने कहा कि ऐसे साहित्यकारों की स्मृति को जीवंत रखना समाज की जिम्मेदारी है। नई पीढ़ी को उनके साहित्य और विचारों से परिचित कराने के लिए नियमित साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। कार्यक्रम के लिए धन्यवाद ज्ञापन कवि यदुवंशी के पुत्र अमलेंदु कुमार ने किया।









