क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

संत शिरोमणि रविदास जी की 650 वीं जयंती पर विशेष संत रविदास शिविर का आयोजन I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  : समस्तीपुर के मोरदिवा पंचायत भवन परिसर में संत शिरोमणि रविदास जी की 650 वीं जयंती के अवसर पर विशेष संत रविदास शिविर का आयोजन किया गया I अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग तथा बिहार महादलित विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सरकार के द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करना था।
​कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा , पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह एवं अन्य  पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन कर संत शिरोमणि रविदास जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया ।
इस शिविर में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायती राज, समाज कल्याण, राजस्व एवं आपूर्ति विभाग सहित जिला प्रशासन के सभी प्रमुख विभागों द्वारा अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे। जंहा सभी स्टालों पर प्रतिनियुक्त कर्मियों ने ग्रामीणों से पेंशन, राशन पत्रिका, आवास योजना, छात्रवृत्ति, भूमि विवाद, स्वास्थ्य परीक्षण और कृषि सामग्री से संबंधित सैकड़ों आवेदन प्राप्त किए और कई मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान भी किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डीएम रौशन कुशवाहा ने संत रविदास जी के जीवन और विचारों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा की संत रविदास जी का का सपना एक ऐसे आदर्श समाज की कल्पना करता है जहां किसी भी व्यक्ति के साथ जाति , धर्म या वर्ग के आधार पर भेदभाव न हो और सभी को समान अधिकार मिले। राज्य सरकार और जिला प्रशासन इसी समतामूलक सोच के साथ कार्य कर रही हैं। इस शिविर का आयोजन केवल एक औपचारिकता नहीं  बल्कि प्रशासन को सीधे जनता के द्वार तक ले जाने की ठोस पहल है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित सभी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारा जा रहा है। प्राप्त सभी आवेदनों की समयबद्ध समीक्षा कर उनका गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारी के साथ-साथ प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष एवं प्रखंड उप प्रमुख सहित स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें