क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत जीविका एवं कम्पोस्ट से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की उपस्थिति में जीविका सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण एवं महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
उन्होंने कहा कि जीविका समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने में ऐसे बिक्री केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इससे स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहन मिलेगा तथा जीविका दीदियों को अपने उत्पादों के लिए स्थायी बाजार उपलब्ध हो सकेगा।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों एवं जीविका से जुड़े कर्मियों को निर्देशित किया कि बिक्री केंद्र के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा अधिक से अधिक महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाते हुए उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा जाए। उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग एवं विपणन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई, ताकि स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान जीविका से जुड़ी महिलाओं एवं लाभुकों को सरकार की महिला रोजगार एवं आजीविका संवर्धन से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी दी गई। उपस्थित लाभुकों ने ऐसे प्रयासों को महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Leave a Comment

और पढ़ें