क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

समस्तीपुर में नशे के खिलाफ महिलाओं ने दिखाई जागरूकता, अवैध रूप से बंद रहे देशी शराब के अड्डे को किया ध्वस्त । सैकड़ों की संख्या में महिलाओं को लाठी डंडे देख भाग खड़े हुए कारोबारी।

समस्तीपुर में नशे के खिलाफ महिलाओं ने दिखाई जागरूकता, अवैध रूप से बंद रहे देशी शराब के अड्डे को किया ध्वस्त । सैकड़ों की संख्या में महिलाओं को लाठी डंडे देख भाग खड़े हुए कारोबारी।

Samastipur Headline desk:समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र की चक सिकंदर पंचायत के वार्ड संख्या एक में अवैध रूप से चल रहे देशी शराब और ताड़ी दुकानों में हो रहे नशे के खिलाफ महिलाओं ने बड़ी संख्या में एकजुट होकर देसी एवं विदेशी शराब के कथित अड्डों को ध्वस्त किया। इस दौरान महिलाओं ने नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प भी लिया।अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही। महिलाओं का कहना था कि शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के कारण परिवार और समाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। नशे के कारण घरेलू विवाद, आर्थिक परेशानी और युवाओं के भविष्य पर भी असर पड़ रहा है। इसी को देखते हुए ग्रामीण महिलाओं ने नशे के कारोबार के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाई। महिलाओं ने कहा कि गांव में नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से भी शराब के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा ऐसे स्थानों पर लगातार निगरानी रखने की मांग की।अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। महिलाओं की इस पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए आगे भी सामूहिक रूप से अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें