क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का किया निरीक्षण I वित्तीय कार्यों एवं अभिलेखों के संधारण की समीक्षा I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  : समस्तीपुर डीएम रोशन कुशवाहा ने आज जिला कोषागार का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कोषागार में संचालित विभिन्न वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों से कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
डीएम ने विभिन्न पंजियों एवं वित्तीय अभिलेखों के संधारण, विपत्रों के निष्पादन, ई-भुगतान से संबंधित कार्यों, पेंशन एवं अन्य वित्तीय मामलों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों को सभी कार्यों का निष्पादन निर्धारित नियमों, वित्तीय प्रावधानों एवं विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने कोषागार के स्ट्रांग रूम एवं महत्वपूर्ण अभिलेखों/दस्तावेजों के सुरक्षित रख-रखाव की व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा महत्वपूर्ण वित्तीय अभिलेखों को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रखने का निर्देश दिया।
उन्होंने कोषागार परिसर में साफ-सफाई, अभिलेखों के उचित रख-रखाव, कार्यालयीन व्यवस्था एवं कार्यस्थल की सुव्यवस्थित स्थिति बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कोषागार से संबंधित कार्यों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब न हो तथा प्राप्त मामलों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि संबंधित कर्मियों, पेंशनधारियों एवं अन्य लाभुकों को समय पर सुविधा प्राप्त हो सके।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, वरीय कोषागार पदाधिकारी रमेश कुमार बरनवाल, विशेष कार्य पदाधिकारी अली एक राम सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें