क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जिलाधिकारी ने की समीक्षा l

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  :  समस्तीपुर डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार  में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन एवं प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जिले में योजना के अंतर्गत अब तक हुई प्रगति, प्राप्त आवेदनों, लाभुकों को योजना से जोड़ने, रूफटॉप सोलर सिस्टम की स्थापना तथा लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं एवं उसके समाधान के संबंध में जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों को रूफटॉप सोलर के माध्यम से स्वच्छ एवं सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए पात्र एवं इच्छुक परिवारों को इसके लाभ के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग योजना से जुड़ सकें।
उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं योजना से जुड़े आपूर्तिकर्ताओं को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने तथा लाभुकों के आवेदन से लेकर सोलर रूफटॉप सिस्टम की स्थापना तक की प्रक्रिया को सुगम एवं समयबद्ध बनाने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि योजना के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब नहीं हो तथा लाभुकों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
बैठक में योजना के प्रचार-प्रसार, लाभुकों को जागरूक करने, आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने, सोलर सिस्टम की स्थापना में तेजी लाने तथा विभागीय स्तर पर प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को योजना की नियमित रूप से समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, समस्तीपुर, दलसिंहसराय एवं रोसड़ा सहित विद्युत विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी, योजना से जुड़े आपूर्तिकर्ता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Leave a Comment

और पढ़ें