क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

बाढ़ के पानी में टूटकर गिरा था बिजली का तार, पानी में उतरा करंट ,युवक की मौत । शौच के लिए निकला था युवक ।

बाढ़ के पानी में टूटकर गिरा था बिजली का तार, पानी में उतरा करंट ,युवक की मौत । शौच के लिए निकला था युवक

 

Samastipur Headline desk: समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के छोटकी पतसिया गांव के वार्ड 13 में बाढ़ के पानी में बिजली का तार टूटकर गिर गया। तार के पानी में गिरने से करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आने से सोमवार देर शाम एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान छोटकी पतसिया गांव निवासी राजन महतो के पुत्र किशन महतो (19) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर मोहिउद्दीननगर थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
मृतक के चचेरे दादा भरत महतो ने बताया कि किशन गांव में ही खेती-बारी के काम में परिवार के लोगों का सहयोग करता था। वह मछली पालन का काम भी करता था। सोमवार देर शाम वह शौच के लिए घर से निकला था। इलाके में गंगा नदी के बाढ़ का पानी फैला हुआ है। इसी दौरान एक बिजली पोल से तार टूटकर बाढ़ के पानी में गिरा हुआ था।भरत महतो ने बताया कि किशन पानी पार कर शौच के लिए जा रहा था। इसी दौरान वह पानी में फैले करंट की चपेट में आ गया। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान लोगों ने देखा कि किशन बाढ़ के पानी में पड़ा हुआ है और पास में गिरे बिजली के तार से चिंगारी निकल रही है।
ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद किशन को पानी से बाहर निकाला गया। परिजन और ग्रामीण उसे मोहिउद्दीननगर ले गए, जहां पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। इलाके में बाढ़ का पानी फैला हुआ है।

बाइट: मृतक का चचेरा दादा

Leave a Comment

और पढ़ें