क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

राज्यस्तरीय योजना निर्माण कार्यशाला में शिक्षक सुभीत  ‘फेस ऑफ ट्रेनर’ से सम्मानित

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : शैक्षणिक सत्र 2026–27 में इक्विटी संभाग के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए होटल मौर्या, पटना में यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय योजना निर्माण कार्यशाला में समस्तीपुर के विशिष्ट शिक्षक सुभीत कुमार सिंह, पी.आर. इंटर विद्यालय कर्पूरीग्राम सह स्टेट ट्रेनर को ‘फेस ऑफ ट्रेनर’ के सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण कौशल, प्रभावी संवाद, समय-प्रबंधन, अनुशासन, प्रस्तुतीकरण एवं बॉडी लैंग्वेज सहित विभिन्न मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्हें यह सम्मान मिला। कार्यशाला में 26 जिलों की सहभागिता रही। कार्यक्रम की मूल प्रतिभागी सूची में समस्तीपुर शामिल नहीं था, लेकिन पिछले सत्र में जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के आधार पर समस्तीपुर को विशेष ‘वाइल्ड कार्ड एंट्री’ मिली। इसके तहत जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए सुभीत कुमार सिंह का चयन किया गया। उन्होंने बिना पूर्व तैयारी के महज पांच मिनट में समस्तीपुर से संबंधित प्रस्तुति तैयार कर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत की तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा और समूह-चर्चा में सक्रिय सहभागिता की।
कार्यशाला में 12 जिलों के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, 10 जिलों के प्रोग्रामिंग ऑफिसर एवं इक्विटी संभाग के सदस्यों की मौजूदगी रही। कार्यशाला में एडोलिसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स, करियर गाइडेंस, फाइनेंशियल एवं डिजिटल लिटरेसी, सेल्फ-एस्टीम एवं बॉडी कॉन्फिडेंस तथा ड्रग्स एवं सब्सटेंस एब्यूज से बचाव जैसे विषयों पर योजना निर्माण एवं प्रशिक्षण गतिविधियों पर व्यापक चर्चा हुई। सुभीत कुमार को सम्मान मिलने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, डीपीओ एसएसए शुभम कसौधन,  इक्वेटिव संभाग प्रभारी सुजीत कुमार, मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र राम ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं चेंज मेकर ग्रुप से जुड़े शिक्षकों एवं सहकर्मियों ने भी उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी। शिक्षकों ने कहा कि यह सम्मान समस्तीपुर जिले के लिए भी गौरव का विषय है तथा इससे जिले में किशोर-किशोरी कार्यक्रमों एवं जीवन कौशल आधारित गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी। सुभीत ने सम्मान को नई जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि प्रशिक्षण के क्षेत्र में सीखने, नवाचार करने और बेहतर कार्य करने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें