क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

समस्तीपुर डिस्ट्रिक्ट सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि०, समस्तीपुर की वार्षिक आम सभा सम्पन्न 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  : समस्तीपुर डिस्ट्रिक्ट सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि० की  वार्षिक आम सभा आज यूएन पैलेस में सम्पन्न हुई । कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियाँ, दरभंगा प्रमंडल मो० निसार अहमद द्वारा सहकारिता ध्वज फहराकर किया गया I जबकि वार्षिक आम सभा की अध्यक्षता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने की। प्रगति प्रतिवेदन प्रबंध निदेशक अनिल कुमार गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास, अनुशासन और विश्वास का परिणाम है कि सहकारिता बैंक लगातार चौथे वर्ष लाभ में है। यह वित्तीय वर्ष 2025-26 में बैंक ने 65.81 लाख का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। पूर्व की हानियों के समायोजन के बाद भी बैंक के पास 642.69 लाख की संचित राशि शेष है। बैंक की आरक्षित निधि बढ़कर 851.78 लाख और नेटवर्थ बढ़कर 2052.86 लाख यानी 20.52 करोड़ हो गया है।
 यह वर्ष 2025-26 हम सभी के लिए गौरव का वर्ष रहा है। एक ओर बैंक ने लाभ अर्जित किया है, वहीं दूसरी ओर बैंक लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। साथ ही उन्होंने कहा की आने वाले समय में बैंक को और अधिक मजबूत और आत्मनिर्भर बनाया जाएगा । उनका लक्ष्य केवल आज का नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत, पारदर्शी, तकनीकी रूप से सक्षम और आधुनिक सहकारी बैंक का निर्माण करना है।
इस अवसर पर संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियाँ, दरभंगा प्रमंडल मो० निसार अहमद, अध्यक्ष विनोद कुमार राय, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, निदेशक राम कलेवर प्रसाद सिंह, निदेशक राम कुमार यादव, निदेशक प्रवीण कुमार रौशन, निदेशक राम कुमार झा, निदेशक श्याम सुन्दर प्रसाद, निदेशक रंजन पासवान, निदेशिका अनिता देवी, निदेशिका प्रभा कुमारी, निदेशिका अंजू देवी, प्रबंध निदेशक अनिल कुमार गुप्ता, प्रबंधक लेखा मनीष कुमार वर्मा, स्थापना प्रभारी सह ऋण पदाधिकारी विश्वनाथ चौधरी, शाखा प्रभारी, शाखा-समस्तीपुर ज्योतिन्द्रनाथ शांडिल्य, शाखा प्रभारी, शाखा-दौलतपुर (रोसड़ा) राम बिनेश दास, शाखा प्रभारी, शाखा-दलसिंहसराय शंकर कुमार सिंह, शाखा प्रभारी, शाखा-ताजपुर चन्द्रशेखर कुमार, शाखा प्रभारी, शाखा-कल्याणपुर केशव कुमार, शाखा प्रभारी, शाखा-पटोरी अनिश साह, शाखा प्रभारी, शाखा-सिंधिया संजीव कुमार सुमन, समाजसेवी राकेश कुमार ठाकुर, अनंत कुशवाहा, मोo परवेज आलम, अधिवक्ता मोo शाहिद हुसैन सहित अन्य पदाधिकारी एवं पैक्स अध्यक्षगण मौजूद थे l

Leave a Comment

और पढ़ें