क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

 ट्रक मालिकों ने सीएफटी में बालू-गिट्टी बिक्री नहीं करने का लिया निर्णय I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर जिले में  मोटर व्यवसायी संघ के बैनर तले बालू-गिट्टी ढुलाई में लगे ट्रक मालिकों ने एक अक्टूबर से सीएफटी के बजाय टन के हिसाब से बिक्री करने का निर्णय लिया है। हरपुर एलौथ  में संघ की बैठक में ट्रक मालिकों ने निर्णय लिया है । संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में बड़ी संख्या में जिले भर के ट्रक मालिक शामिल हुए। इस मौके पर जिला मोटर व्यवसायी संघ के अध्यक्ष ने कहा कि बालू और गिट्टी ढुलाई में लगे ट्रक मालिक सरकार के नियमों और कुव्यवस्थाओं के कारण दोहरी मार झेल रहे हैं। ट्रक मालिक बालू और गिट्टी की खरीद टन के हिसाब से करते हैं। परिवहन और खनन विभाग की कार्रवाई भी ओवरलोड की स्थिति में टन के आधार पर होती है , लेकिन बाजार में उसी सामग्री की बिक्री सीएफटी के हिसाब से होने से व्यवसायियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। संघ के महासचिव संजीव कुमार सुमन ने कहा कि एक अक्टूबर से जिले में बालू और गिट्टी की बिक्री टन के बजाय सीएफटी में करने वाले ट्रक मालिक या ब्रोकर के खिलाफ संघ स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि संघ के निर्णय का उल्लंघन करने वालों को  दंड के साथ संघ से वहिष्कार किया जाएगा । बैठक में संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुजीत राय, संतोष कुमार सिंह,  अरविंद राय, संतोष राय, विशाल गौरव , अमरजीत सिंह , लालबाबू राय, रुपेश सिंह, सहित अन्य ट्रक मालिक मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें