समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर हमला, बाल बाल बचे मंत्री ,गार्ड को लगी चोट ।

 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क:गया जिले में शुक्रवार शाम केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के कार्यक्रम के दौरान पत्थरबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि पत्थर मंत्री को नहीं लगा, लेकिन उनके पीछे खड़े अंगरक्षक को लगी। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, गया जिले के खिजरसराय प्रखंड स्थित सीसवर गांव के संत थॉमस इंग्लिश स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पहुंचे थे। मंच पर पहुंचने के बाद विद्यालय प्रबंधन ने उनका स्वागत और सम्मान किया। बताया जा रहा है कि जैसे ही मांझी मंच से लोगों को संबोधित करने के लिए खड़े हुए, उसी दौरान कार्यक्रम स्थल के बाहर से किसी युवक ने उनकी ओर पत्थर फेंक दिया। पत्थर तेजी से मंच की तरफ आया, लेकिन मंत्री बाल-बाल बच गए।

घटना के तुरंत बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी सक्रिय हो गए। खिजरसराय थाना पुलिस ने मौके से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है कि पत्थरबाजी के पीछे वजह क्या थी और घटना सुनियोजित थी या नहीं।

 

केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा के बावजूद पत्थरबाजी की घटना के बाद प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। कार्यक्रम स्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।

 

गया जिले में हाल के दिनों में राजनीतिक गतिविधियों और विवादों को लेकर माहौल पहले से ही गर्म बना हुआ है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री पर हुए इस हमले ने राजनीतिक हलकों में भी हलचल बढ़ा दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें