प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा बिहार में 29 नई रेल लाइनों के निर्माण को मंजूरी दिए जाने के बाद हाजीपुर और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है।
इनमें सबसे चर्चित परियोजना भगवानपुर-महुआ-ताजपुर-समस्तीपुर नई रेल लाइन है, जिसे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के संसदीय क्षेत्र हाजीपुर के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है।
रेल परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद स्थानीय लोगों, व्यापारियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। लोजपा (रामविलास) नेताओं ने इसे हाजीपुर के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
यात्रा और व्यापार को मिलेगा नया सहारा
बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह ने कहा कि नई रेल लाइन बनने से महुआ सीधे भगवानपुर, ताजपुर और समस्तीपुर से जुड़ जाएगा। इससे लोगों की यात्रा आसान होगी और समय की बचत होगी।









