क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

समस्तीपुर में खेत जुताई कर लौट रहे किसान की मक्के के खेत में बिछाए गए अवैध नंगे बिजली तार की चपेट में आने से मौत । छह बच्चों के सिर से उठा पिता का साया । गांव में आक्रोश ।

 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क:समस्तीपुर में बिजली के तार के संपर्क में आने से किसान की मौत हो गई । बताया जाता है कि खेत के चारों ओर बिछाए गए खुले बिजली के तारों की चपेट में आने से किसान की मौत हुई है । पूरी घटना समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के उत्तरी धमौन में खेत जूता कर लौट रहे किसान की बिजली के तार के संपर्क में आने से उसकी खेत में ही मौत हो गई । मृतक किसान की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र निवासी पशुपति राय 40 वर्ष के रूप में हुई है । मृतक किसान के 6 बच्चे हैं ,बताया जाता है कि किसान जब खेत जुताई कर लौट रहे थे ।तभी गांव के ही एक अन्य किसान के मक्के लगे हुए खेत में चारों ओर नंगी तारों का घेरा लगा हुआ था ।उसी के संपर्क में आने से किसान की मौत हो गई ।घटना की जानकारी परिजनों को तब लगी जब वह घर नहीं लौटे , जब परिजनों ने खेत की ओर किस को ढूंढने निकले तो मक्के के खेत मे तार के पास उसकी लाश परी हुई थी । घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी और अवैध रूप से खेतों में लगाए गए बिजली की नंगी तार मामले में गिरफ्तारी की मांग करने लगे, हालांकि पुलिस ने समझा बुझाकर परिजनों को शांत कराया और कार्रवाई का भरोसा दिया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है । मृतक किसान के परिजन का बताना है कि कल वह लगभग 10:00 बजे खेत की जुताई के लिए खेत पर गए थे । लेकिन वह लौट कर नहीं आए जब हम लोगों ने खोजबीन की तो मालूम चला कि वह गांव के ही बृजेश राय के मक्के की खेत के पास उनका सब पड़ा हुआ है जब वहां पहुंचे तो उनकी मौत हो चुकी थी और उनके खेतों में बिजली की नंगी तार लगी हुई थी । यह मौत नहीं है हत्या है इसलिए खेत में अवैध रूप से लगाए गए बिजली की नंगी तार और हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए । पुलिस ने आश्वासन दिया है कि उसकी गिरफ्तारी की जाएगी । मृतक के 6 बच्चे हैं इन 6 बच्चों का पालन खेती से होता था ।

Leave a Comment

और पढ़ें