क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

समस्तीपुर में छात्रों से छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

Samastipur headline desk : समस्तीपुर: शहर के काशीपुर मोहल्ले में स्कूल और कोचिंग आने-जाने वाले छात्रों को डरा-धमकाकर मारपीट और छिनतई करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए संदेह के आधार पर एक किराए के मकान से दो युवकों को दबोचकर नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर छापेमारी की जा रही है। पकड़े गए आरोपी जिले के बिथान इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
​सीसीटीवी फुटेज और ग्रामीणों की सजगता से दबोचे गए आरोपी
​काशीपुर मोहल्ला वार्ड 32 के स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से एक विशेष गिरोह सक्रिय था जो छात्रों को निशाना बना रहा था। जब पीड़ित छात्रों ने इस बात की शिकायत स्थानीय लोगों से की, तो लोग अलर्ट हो गए। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद संदिग्धों की पहचान की गई और शुक्रवार को उन्हें पकड़ लिया गया।

​दो अलग-अलग छात्रों से की थी सोने की चकती की लूट
​इस गिरोह के शिकार हुए दो छात्रों ने नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है:
​पहली घटना (19 मई): वैनी थानाक्षेत्र के बरकुरवा चंदौली निवासी मिंटू कुमार (पिता: मनोज सिंह) ने बताया कि वह काशीपुर में कोचिंग से लौट रहे थे। तभी तीन बदमाशों ने उन पर ₹6,400 चोरी का झूठा आरोप लगाया और उन्हें जबरन रेलवे लाइन के पार ले गए। वहाँ मारपीट कर मिंटू के गले से सोने की चकती (लॉकेट) छीन ली गई।
​दूसरी घटना (21 मई): काशीपुर मोहल्ले के ही प्रशांत कुमार (पिता: राज कुमार सिंह), जो आजाद चौक के पास एक निजी स्कूल के छात्र हैं, को भी 21 मई को तीन बदमाशों ने इसी तरह घेरा। उन्हें भी रेलवे लाइन के पार ले जाकर पीटा गया और गले से सोने की चकती छीन ली गई।

​थानाध्यक्ष का बयान: नगर थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि पुलिस को आवेदन मिल चुका है और मामले की सघन छानबीन जारी है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य बदमाशों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
​है
​#SamastipurNews #CrimeNews #BiharPolice #SamastipurPolice #StudentSafety #KashipurSamastipur #ChainSnatching #AlertCitizens

Leave a Comment

और पढ़ें