समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, वार्ड सदस्य समेत पांच नामजद

 

घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, वार्ड सदस्य समेत पांच नामजद
घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, वार्ड सदस्य समेत पांच नामजद

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क:समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कराई वार्ड-8 में एक महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता ने वार्ड सदस्य समेत पांच लोगों पर जबरन घर में घुसकर इज्जत लूटने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया है कि 25 मई 2026 की रात करीब 11 बजे गांव के कुछ लोग जबरन उनके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने उनके साथ जबरदस्ती करने तथा शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपितों ने हंगामा किया और अभद्र व्यवहार करते हुए धमकी भी दी।मामले में कराई वार्ड-8 के वार्ड सदस्य समेत कुल पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। घटना के बाद पीड़िता और उसके परिवार में दहशत का माहौल है।घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा आरोपितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय मुखिया चंद्रमणि प्रसाद सिंह ने बताया कि यह गलत आरोप लगाया गया है एक आपसी विवाद था । आपस में समझौता भी कर दी गई है ।

Leave a Comment

और पढ़ें