समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

“दोगुना रोजगार – दोगुनी आय” के संदर्भ में गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष और सदस्य का दो दिवसीय समस्तीपुर परिभ्रमण कार्यक्रम संपन्न ।

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  :  “दोगुना रोजगार – दोगुनी आय” के संदर्भ में गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष
सेवानिवृत्त  (भा० प्र०से० ) नवीन कुमार  एवं सदस्य (पूर्व प्रोफेसर, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स)  प्रो० टी०सी० अनंत का दो दिवसीय समस्तीपुर परिभ्रमण कार्यक्रम संपन्न हो गया ।
कार्यक्रम के प्रथम दिन 26 मई को समिति द्वारा क्षेत्र भ्रमण के तहत हसनपुर प्रखंड के नयानगर क्षेत्र का भ्रमण किया गया। इस दौरान प्रगतिशील एवं उन्नत किसान सुधांशु सिंह द्वारा अपने फार्म पर टीम का स्वागत करते हुए विभिन्न कृषि आयामों, आधुनिक कृषि तकनीकों तथा हॉर्टीकल्चर अंतर्गत विकसित दुर्लभ बागानों का अवलोकन कराया गया।
भ्रमण के दौरान समिति ने केला, अमरूद, आम, नींबू, जामुन एवं लीची के उन्नत बागानों का निरीक्षण किया। साथ ही खेती में उपयोग की जा रही आधुनिक तकनीकों एवं प्रदर्शन प्लॉट का भी अवलोकन किया गया। टीम द्वारा केला पकाने की इकाई का भी भ्रमण किया गया, जहां वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण एवं विपणन की जानकारी प्राप्त की गई।
इसके उपरांत समिति ने मिथिला मिल्क डेयरी का भ्रमण किया तथा दुग्ध उत्पादन एवं डेयरी प्रबंधन से संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें कृषि आधारित रोजगार, किसानों की आय वृद्धि, आधुनिक कृषि प्रणाली एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में समिति द्वारा पूसा कृषि विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण किया गया, जिसके बाद टीम पटना के लिए रवाना हो गई ।
इस संपूर्ण कार्यक्रम के सफल संचालन में जिलाधिकारी  रोशन कुशवाहा, जिला परियोजना प्रबंधक विक्रांत शंकर सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी डॉ० सुमित कुमार सहित जीविका कैडर- कृषि सखी, पशु सखी एवं अन्य संबंधित कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
समिति द्वारा समस्तीपुर जिले में कृषि, उद्यानिकी, डेयरी एवं ग्रामीण आजीविका के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों एवं प्रयासों की सराहना की तथा इसे ग्रामीण विकास एवं किसानों की आय वृद्धि की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बताया ।

Leave a Comment

और पढ़ें