समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

प्रोफेसर कॉलोनी की बदहाल स्थिति देख नगर आयुक्त ने अधिकारियों को लगाई फटकार I जलजमाव और पाइपलाइन समस्या जल्द दूर करने का दिया निर्देश I  

समस्तीपुर हेडलाइन  डेस्क  : समस्तीपुर के ताजपुर रोड में चल रहे आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) निर्माण कार्य से स्थानीय लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। जनशिकायतों के बाद बुधवार को नगर निगम के नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने निर्माण स्थल पहुंचकर हालात का जायजा लिया। इस दौरान प्रोफेसर कॉलोनी गली नंबर-1 की बदहाल स्थिति देख उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
निरीक्षण के दौरान समाजसेवी विजय कुमार उर्फ घुनचुन यादव, पूर्व वार्ड पार्षद अशोक मिश्रा तथा भाजपा नेता प्रशांत कुमार समेत स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त के समक्ष कई समस्याएं उठाईं। लोगों ने आरोप लगाया कि बिना वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था किए निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे आपात स्थिति में एम्बुलेंस और मरीजों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों का बताना है कि आरओबी निर्माण के दौरान बार-बार ‘नल-जल’ योजना की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो रही है, जिससे भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहरा गया है। वहीं सड़क को समतल नहीं किए जाने से गड्ढों में तब्दील रास्तों पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
लोगों की शिकायत है की अस्थाई ह्यूम पाइप हटाकर मुख्य नाले को जल्द दुरुस्त नहीं किया गया तो पहली ही बारिश में करीब आठ हजार की आबादी जलजमाव की समस्या से प्रभावित हो सकती है। इस दौरान लोगों ने आरओबी निर्माण कार्य की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने की भी मांग उठाई गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने लोगों को आश्वस्त किया कि जनहित से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के साथ-साथ क्षतिग्रस्त पाइपलाइन और सड़क की तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया।
मौके पर रवि पांडेय, सुमित, राकेश, प्रकाश झा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें