समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

मोबाइल ठीक कराने के बहाने साइबर कैफे में लूट, 50 हजार रुपये लेकर फरार I वारदात के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर में मोबाइल ठीक करने के बहाने बदमाशों ने कॉमन सर्विस सेंटर से 50 हज़ार रुपये लूट कर हुए फरार I मामला रोसड़ा थाना क्षेत्र के एरौत गांव की है I  जंहा बुधवार को अपराधियों ने मोबाइल ठीक कराने के बहाने अजय मोबाइल रिपेयरिंग एंड साइबर कैफे नामक दुकान में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। बाइक सवार बदमाश दुकान से करीब 50 से 55 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
घटना के संबंध में दुकान संचालक अजय कुमार यादव का बताना है कि बुधवार की दोपहर तीन युवक बाइक से उनकी दुकान पर पहुंचे। इनमें से दो युवक दुकान के बाहर सड़क किनारे खड़े रहे, जबकि एक युवक मोबाइल ठीक कराने के बहाने दुकान के अंदर आया। बातचीत के दौरान अचानक युवक ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच उसके अन्य साथी दुकान में रखे करीब 50 से 55 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी बाइक से फरार हो गए । घटना की जानकारी मिलते ही रोसड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है । अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है I

Leave a Comment

और पढ़ें