
समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर में एक बार फ़िर चोरों ने पुलिसिया गश्त को चुनौती देते हुए बंद घर से लाखों रुपये के चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया । मामला मथुरापुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति की है , जंहा एक बंद घर से अज्ञात चोरों ने घर के पीछे के भेंटीलेटर तोड़ घर में घुसकर आलमारी के लॉकर में रखे लगभग 9 लाख रुपये नगद और 28 लाख रुपये मूल्य के आभूषण की चोरी कर ली I घटना के संबध में पीड़ित परिवार का बताना है कि 26 मई को परिवार के सभी अयोध्या धाम के लिए निकले थे ।

अगले दिन सुबह पड़ोसी ने फोन कर बताया कि घर का दरबाजा खुला है और पूरा समान बिखड़ा पड़ा है I जिसके बाद उन्होंने अपने साडू को फोन कर घर जाने को कहा I जिसके बाद उन्होंने जानकारी दी कि घर का ताला तोड़ कर सारा सामान ले गया है । घर का भेंटीलेटर टूटा हुआ था I चोर उसी रास्ते से अंदर घुसे थे I पीड़ित का बताना है कि चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़ कर उसमें रखे 140 ग्राम से अधिक सोना के जेवर और 500 ग्राम चांदी का सामान के साथ उसमे रखे 9 लाख रुपये कैश चोरी कर फरार हो गये I अयोध्या से बीती रात लौटने पर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है । वही फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है ।









