समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

चौर से 27 वर्षीय युवक का संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या की आशंका। शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  : समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा पंचायत के कागपुर  में गुरुवार की सुबह चौर में एक 27 वर्षीय युवक का संदिग्ध स्थिति में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है I मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं I परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है I शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है I
मृतक की पहचान कागपुर केवटा गाँव के त्रिवेणी राय के 27 वर्षीय पुत्र अजित कुमार के रूप में हुई है।
घटना के सम्बंध में मृतक के बड़े भाई चंदन कुमार राय का बताना है कि अजित पिछले 6 साल से विजयवंत एंड संस पेट्रोल पम्प में काम करता था। बुधवार कि रात करीब 10 बजे अपनी बाइक से घर के लिए निकला था I लेकिन वो घर नहीं पहुँचा I सुबह खोजबीन के दौरान उसकी बाइक लावारिस स्थिति में सड़क किनारे मिली। परिवार के साथ ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे थे इस दौरान संदिग्ध स्थिति मे चौर से उसका शव बरामद किया गया I  मृतक के भाई का बताना है कि अजित का सर फटा था I  उसके नाक से खून निकला हुआ था और गले पर निशान थे I
अजित पांच भाइयों में सबसे छोटा था। दो साल पहले ही उसकी शादी कुमकुम से हुई थी। उसका एक साल का बेटा सत्यम है। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां-बाप और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर जाँच में जुट गई है I
थानाध्यक्ष का कहना है कि शव मिलने की सुचना पर पुलिस पहुंची है I जाँच की जा रही है I पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें