
समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर रेल मंडल के मधुबनी रेलवे स्टेशन के प्लेट फॉर्म संख्या 3 पर खड़ी गाड़ी संख्या 22563 उधना एक्सप्रेस ट्रेन के बोगी संख्या 154788 में अचानक आग लग गई I आग की सूचना पर अग्निशमन की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच कर काफ़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया I आग की वज़ह बोगी पूरी तरह जलकर राख हो गई ।
पूरा वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://youtu.be/CY8SAlnpDuw?si=sH2oqWO1yz8eFZD8

इधर ट्रेन में आग लगने की सूचना मिलने के बाद समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा के साथ अन्य अधिकारी भी मधुबनी स्टेशन पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय अधिकारियों से जानकारी ली । हादसे की जांच के लिए कमिटी का गठन किया गया है I









